शेयर मंथन में खोजें

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के लाभ में मामूली वृद्धि, शेयर में उछाल

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शुद्ध लाभ में 0.39% की मामूली वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 544.80 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही के दौरान कंपनी को 542.67 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर भाव दोपहर 3.28 बजे 7.7% की उछाल के साथ 49.60 रुपये था।

कंपनी की कुल आमदनी कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2008 में कंपनी की कुल आय 4267.67 करोड़ रुपये रही है, जबकि दिसंबर तिमाही 2007 में यह 4653.09 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख