शेयर मंथन में खोजें

FY 2025-26 Q1 Result: सीएट की कंसोलिडेटेड आय बढ़ी, मुनाफा घटा

टायर बनाने वाली कंपनी सीएट ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के नतीजे मिश्रित कहे जा सकते हैं। जहाँ एक ओर आय में अच्छी बढ़त देखने को मिली है, वहीं मुनाफे और एबिटा मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई है।

आय में बढ़त, लेकिन मुनाफा घटा

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सीएट की कंसोलिडेटेड आय 3,192 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,529 करोड़ रुपये हो गई है, जो सालाना आधार पर लगभग 10.6% की बढ़त है। हालाँकि, इसी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 154 करोड़ रुपये से घटकर 112 करोड़ रुपये रह गया, यानी लगभग 27% की गिरावट।

एबिटा में मामूली बढ़त, मार्जिन में गिरावट

एबिटा यानी कमाई से पहले की ऑपरेटिंग आमदनी 383 करोड़ रुपये से बढ़कर 387 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन एबिटा मार्जिन 12% से घटकर 11% रह गया है, जो ये दर्शाता है कि इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल, कच्चे तेल, रबर वगैरह की कीमतें) या दूसरे खर्चों में बढ़ोतरी ने कंपनी की ऑपरेटिंग एफिशिएंसी पर असर डाला है।

(शेयर मंथन, 17 जुलाई 2025)

(आप किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!