शेयर मंथन में खोजें

धातु शेयरों की चमक पड़ी फीकी

धातु क्षेत्र के शेयरों की कल की चमक आज एकदम फीकी पड़ गयी है। चीन सरकार के 586 अरब डॉलर के पैकेज से पैदा हुए उत्साह के चलते सोमवार को धातु क्षेत्र के शेयरों ने काफी मजबूती हासिल की थी और बीएसई का धातु सूचकांक 10.92% उछला था। लेकिन आज इसमें 8.42% की गिरावट आयी।

आज धातु क्षेत्र के जिन प्रमुख शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी, उनमें स्टील अथॉरिटी, स्टरलाइट, टाटा स्टील, हिंडाल्को, जय कॉर्पोरेशन, वेलस्पन गुजरात और सेसा गोवा सबसे ऊपर हैं। स्टील अथॉरिटी, टाटा स्टील, हिंडाल्को और स्टरलाइट के शेयर  10-12% नीचे रहे। सेसा गोवा और जिंदल स्टील में भी 6-9% की कमजोरी आयी। कल इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती दिखाने वाले एनएमडीसी ने आज भी हल्की तेजी कायम रखी। कल यह शेयर 27.95 रुपये या 17.93% की उछाल के साथ 183.85 पर बंद हुआ था। आज इसका बंद भाव 0.71% की बढ़त के साथ 185.15 रुपये रहा। हालांकि इससे पहले एनएमडीसी का दिन का सबसे ऊँचा स्तर 204.05 रुपये का रहा, जहाँ यह करीब 11% मजबूत था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख