शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 5.6% बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में जनवरी महीने में 5.6% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। जनवरी 2008 के 63,459 कारों की तुलना में जनवरी 2009 में कंपनी ने 67,005 कारें बेची हैं। जनवरी 2009 में इसने 4774 कारों का निर्यात किया है। कुल मिला कर जनवरी में कंपनी ने 71,779 कारों की बिक्री की है। हालाँकि इस दौरान घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की सी सेगमेंट कारों की बिक्री में 12.4% की गिरावट आयी है, लेकिन इसके लिए उत्साहजनक बात यह है कि ए-3 सेगमेंट कारों की बिक्री में 124.2% की बढ़त दर्ज की गयी है।

इस दौरान मारुति सुजुकी की मल्टी यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में करीब 20% की गिरावट आयी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में 587.05 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 1.17 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.1% की उछाल के साथ 577.20 रुपये था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!