पंजाब नेशनल बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का नतीजा जारी कर दिया है।
बैंक के पहली तीमाही (अप्रैल-जुन) में नेट प्रॉफिट साल-दर-साल तीन गुना हो गया है। बैंक का नेट प्रॉफिट 214% बढ़ कर 5,253 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 1,675 करोड़ रुपये था। नेट इंटरेस्ट इनकम (मिले ब्याज और दिए गए ब्याज के बीच का अंतर) 2% बढ़ कर 10,798 करोड़ रुपये हो गयी, जो पहले 10,578 करोड़ रुपये थी।
प्रोविजन दोगुने होकर 792 करोड़ रुपये हो गये, जो पिछले साल की समान अवधि में 396 करोड़ रुपये थे। एसेट क्वालिटी में थोड़ी सुधार हुआ है। नेट NPA 1 बेसिस पॉइंट घट कर 0.29% से 0.28% हो गया और ग्रॉस NPA 17 बेसिस पॉइंट घट कर 2.95% से 2.78% हो गया। घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही 3 बेसिस पॉइंट बढ़ कर 2.61% से 2.64% हो गया, लेकिन साल-दर-साल 2.84% से कम हो गया। फ्रेश स्लिपेज 2,080 करोड़ रुपये रहे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,886 करोड़ रुपये थे। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर यह 2,758 करोड़ रुपये से कम हुये हैं। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 6% बढ़ कर 7,519 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 7,081 करोड़ रुपये था, जबकि ऑपरेटिंग खर्च साल-दर-साल 13% घटकर 7,613 करोड़ रुपये रह गया। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2026)