शेयर मंथन में खोजें

प्राज इंडस्ट्रीज ने की लाभांश की घोषणा

प्राज इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2008-2009 के लिए 65% के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। साथ ही साथ कंपनी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर  25% विशेष लाभांश देने की घोषणा भी की गयी है। इस तरह अब वित्त वर्ष 2008-09 के लिए कुल लाभांश अब बढ़ कर 90% हो गया है।

गौरतलब है कि प्राज इंडस्ट्रीज के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 19% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 39.45 करोड़ रुपये की तुलना में 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बढ़ कर 47.31  करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आमदनी साल 2007 की इसी तिमाही के 186.15 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 219.91 करोड़ रुपये हो गयी है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख