शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 34% घटी

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री में जनवरी,2009 महीने में 34% की गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल जनवरी के 1,67,593 इकाइयों के मुकाबले कंपनी इस जनवरी में 1,10,363 इकाइयां ही बेच सकी है। बजाज ऑटो की कुल बिक्री (दोपहिया और तिपहिया मिला कर) में 31% की गिरावट दर्ज की गयी है और यह पिछले साल जनवरी के 1,92,193 इकाइयों की तुलना में घट कर 1,32,348 रह गयी है। हालांकि कंपनी के वाहन निर्यात में 24% की वृद्धि हुई है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर भाव 1.5% की कमजोरी के साथ 467.00 रुपये पर है, हालाँकि आज के कारोबार में यह 463.30 रुपये के निचले स्तर तक चला गया था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!