शेयर मंथन में खोजें

दो हफ्ते में जाइलो कार की 1,788 यूनिट बिकी

जाइलो के बाजार में उतरने के दो हफ्ते के भीतर ही इसकी 1,788 यूनिट बिक गयी है। बीते 31 जनवरी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा की इस कार के 4,000 से अधिक यूनिट बुक हो चुके हैं। कंपनी के चीफ ऑपरेशंस (ऑटो सेक्टर) राजेश जेजुरीकर ने कहा कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसके उत्पादन में तेजी लाने का फैसला किया है। जाइलो की वेबसाइट पर अब तक 7 लाख लोग इसके बारे में जानकारी हासिल कर चुके हैं। 

गौरतलब है कि देश की ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 13 जनवरी को जाइलो को बाजार में उतारा था। यह कार चार वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 6.24 लाख से 7.7 लाख रुपये के बीच रखी गयी है।  

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!