शेयर मंथन में खोजें

गैस क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए गेल और इफ्को ने मिलाया हाथ

गेल इंडिया और इफ्को ने प्राकृतिक गैस क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां गैस आधारित ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं को तलाश करेंगी। इसके साथ ही साथ अन्य उद्योगों जैसे रसायन, खाद, सीएनजी और पीएनजी से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना की दिशा में कार्य करेंगी।

इस अवसर पर गेल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. यू.डी.चौबे ने कहा कि गेल के पास अभी 7,000 किलोमीटर तक की गैस पाइप लाइन का नेटवर्क है। आने वाले समय में 5,500 किलोमीटर की और पाइप लाइन बिछाने की गेल की योजना है। इफ्को के प्रबंध निदेशक डॉ. यू.एस.अवस्थी ने समझौते को मील के पत्थर की संज्ञा दी।

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख