शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गँवायी

11.26: सेंसेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त गँवा दी है और लाल निशान में चला गया है। इस समय यह 16 अंक नीचे 9,051 पर है। इससे पहले मजबूत एशियाई संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और सेंसेक्स ऊपर की ओर 9,225 तक चला गया था। इस समय बीएसई एफएमसीजी सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में हैं। कल के कारोबार में 10% से अधिक की गिरावट सहने वाले रियल्टी सूचकांक में 5% की गिरावट है।  डीएलएफ में करीब 10% की कमजोरी है।

टाटा मोटर्स में 4.8%, रैनबैक्सी में 3.4% और जयप्रकाश एसोसिएट्स में 3.2% की गिरावट है। एसीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और आईटीसी में 2.3-2.7% की मजबूती है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!