शेयर मंथन में खोजें

जनवरी में एसीसी का सीमेंट उत्पादन बढ़ा

देश में मंदी की छाया के अनुमानों को धता बताते हुए दिग्गज सीमेंट कंपनी एसीसी ने जनवरी 2009 में 18.7 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया है। पिछले साल के जनवरी महीने में कंपनी ने 16.7 लाख टन सीमेंट का उत्पादन किया था। इस अवधि में एसीसी द्वारा किये गये सीमेंट डिस्पैच की मात्रा भी बढ़ी है।

 कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि इसने जनवरी 2008 के 168.8 लाख टन की तुलना में जनवरी 2009 में 18.9 लाख टन सीमेंट का डिस्पैच किया है। एसीसी का शेयर भाव बीएसई में आज के कारोबार में 515 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद सुबह 11.59 बजे 3.9% की उछाल के साथ 512.25 रुपये पर था। इस समय सेंसेक्स में 0.66% की बढ़त थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख