शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज के निदेशक मंडल ने शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दी

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज कंपनी के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बाय-बैक के लिए 83.18 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं और बाय-बैक किये जाने वाले शेयरों के लिए 33 रुपये की अधिकतम कीमत तय की है। कंपनी द्वारा बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी खुले बाजार से अपने पेड-अप इक्विटी कैपिटल में से 25% तक की खरीद करेगी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एक समय 21.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.18 बजे 2% की कमजोरी के साथ 21.30 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख