शेयर मंथन में खोजें

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को दी राजू से पूछताछ की इजाजत

Ramalinga Rajuसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू और उनके भाई रामा राजू से पूछताछ की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन, न्यायाधीश पी. सतशिवम और जेएम पंचाल की बेंच ने सेबी को यह अनुमति दी है कि  सेबी की एक टीम आंध्र प्रदेश की चंचलगुडा केंद्रीय जेल में जाकर तीन दिनों तक राजू बंधुओं से सत्यम मामले से संबंधित पूछताछ कर सकती है।

सेबी राजू बंधुओं से सत्यम में हुए करीब 7,000 करोड़ रुपये के घोटाले के बारे में पूछताछ करना चाहती है। सोमवार को सॉलिसिटर जीएफ वाहनवटी ने सेबी की ओर से याचिका मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन के सामने पेश की थी।

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख