शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 82 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 82 अंकों की बढ़त के साथ 9,149 पर रहा। निफ्टी 17 अंकों की मजबूती के साथ 2,784 पर बंद हुआ। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सुबह भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुले। शेयर बाजार में आज दिनभर उतार-चढ़ाव का क्रम रहा। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 0.91% की हल्की मजबूती से साथ बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.77% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.42% की  हल्की गिरावट आयी। तेल और गैस सूचकांक में 1.4%, एफएमसीजी सूचकांक में 1%, आईटी सूचकांक में 0.66%, टीईसीके सूचकांक में 0.64% और बैंकिंग सूचकांक में 0.53%  और कैपिटल गुड्स में 0.21% की हल्की उछाल आयी। आज रियल्टी सूचकांक में 7.6%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 2.8% और हेल्थकेयर सूचकांक में 0.72% की गिरावट आयी। धातु, ऑटो, पावर और पीएसयू सूचकांक में भी हल्की कमजोरी रही।

यदि सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो  ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 7%, एसीसी में  5%, मारुति सुजुकी में 3%, बीएचईएल में 2.4%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.9% और विप्रो में  1.8% की तेजी आयी। आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, टीसीएस, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1% से अधिक की  मजबूती आयी। जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी, टाटा पावर, रिलायंस इन्फ्रा, इन्फोसिस और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर ने भी हल्की बढ़त दर्ज की। आज डीएलएफ में 13%,  टाटा मोटर्स में 6.4%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 2.8%, एनटीपीसी में 2.3%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1% और टाटा स्टील में 0.99% की कमजोरी आयी। लार्सन एंड टुब्रो, रैनबैक्सी लेबोरेटरीज, एसबीआई और सन फार्मा में हल्की गिरावट रही।

तेल और गैस  सूचकांक में 1.4% की मजबूती आयी। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल कैर्न इंडिया में रही, जो कि 3.20 रुपये या 2% की मजबूती के साथ 159.35 रुपये पर रहा।  रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.9%, ओएनजीसी में 1.6%, रिलायंस नेचुरल  में 1.6%, भारत पेट्रोलियम में 1.5% और हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 0.23% की मजबूती आयी।

एफएमसीजी  सूचकांक में 1% की बढ़त रही। इस क्षेत्र में  रुचि सोया इंडस्ट्रीज में 2.3%, आईटीसी में 1.8%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.07%, डाबर इंडिया में 1%, और  कोलगेट पामोलिव में 0.42% की उछाल आयी।

आईटी  सूचकांक में 0.66% की हल्की बढत रही। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़त ओरेकल फाइनेंशियल में रही, जो कि 24.25 रुपये या 4% की मजबूती के साथ 625.80 रुपये पर रहा।  एचसीएल टेक्नॉलॉजीज में 3.8%, ऐपटेक में 2.2%, विप्रो  में 1.8%, टीसीएस में 1.6% और पटनी कंप्यूटर में 0.59% की मजबूती आयी।

आज रियल्टी  सूचकांक में 7.6% की गिरावट आयी। इस क्षेत्र में डीएलएफ में 13.25%, इंडियाबुल्स रियल में 8.9%, एचडीआईएल में 6.4%, महिंद्रा रियल लाइफ में 5.8%, अनंत राज इंडस्ट्रीज में 5%, ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में 4.3% और अंसल इन्फ्रा में 3% की कमजोरी रही। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख