शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू स्टील के शेयर में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में जेएसडब्लू स्टील के शेयर भाव में अच्छी तेजी दिख रही है। आज के कारोबार में एक समय 207.45 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.10 बजे 8.3% की बढ़त के साथ 205.10 रुपये पर है। एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फंड और उसकी मॉरिशस स्थित शाखा ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 3.12% से घटा कर 2.99% कर ली है।

जेएसडब्लू  ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि एचएसबीसी ग्लोबल इनवेस्टमेंट ने इसके 23.7 लाख शेयर खुले बाजार में बेच दिये हैं और अब इसके पास कंपनी के 56 लाख शेयर हैं। अक्टूबर-दिसंबर 2008 तिमाही में जेएसडब्लू स्टील को 127.5 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख