शेयर मंथन में खोजें

पीटीसी इंडिया के बोर्ड ने दी फंड उगाहने की मंजूरी

पीटीसी इंडिया के निदेशक मंडल ने क्वालिफाइड संस्थागत प्लेसमेंट के जरिये 1200 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 400 करोड़ रुपये तक के एनसीडी और 800 करोड़ रुपये तक के वारंट के लिए स्वीकृति दी है।

बीएसई में आज के कारोबार में एक समय 71 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 12.43 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.6% की कमजोरी के साथ 65 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख