शेयर मंथन में खोजें

रियल्टी सूचकांक में 2% की उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लगातार दो दिनों तक बड़ी गिरावट सहने के बाद आज के कारोबार में रियल्टी सूचकांक के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। दोपहर के 2.03 बजे इस क्षेत्र में 2% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल डीएलएफ के शेयर भाव में है, जो 6.75 रुपये या 5% की बढ़त के साथ 139.65 पर है। अंसल इन्फ्रा में 2.5%, एचडीआईएल में 1.7%, ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में 1.3%, यूनिटेक में 1.2% और इंडियाबुल्स रियल में 1% की मजबूती है। 

फोनिक्स मिल, पार्श्वनाथ डेवलपर्स, शोभा डेवलपर्स और ओमेक्स में भी हल्की बढ़त है। गौरतलब है कि बीएसई रियल्टी सूचकांक  में सोमवार को 10% से अधिक और मंगलवार को 7.6% की कमजोरी आयी थी।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख