शेयर मंथन में खोजें

कल भी जारी रहेगी सत्यम बोर्ड की बैठक

satyam computerसत्यम के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक के बाद कोई बयान जारी नहीं किया गया। सरकार द्वारा बनाये गये इस निदेशक मंडल की बैठक कल भी जारी रहेगी। ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज का निदेशक मंडल आज कंपनी के सीईओ और सीएफओ के नाम घोषित तक देगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में गिरावट है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 49.25 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 2.12 बजे 7% की कमजोरी के साथ 49.95 रुपये पर है।

 दूसरी ओर सेबी ने सत्यम के बहीखातों में घोटाले के बारे में राजू बंधुओं से पूछताछ आज शुरू कर दी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख