शेयर मंथन में खोजें

बीपीटीपी ने जमीन वापसी के लिए नोएडा अथॉरिटी को आवेदन भेजा

नोएडा में करीब पांच हजार करोड़ रुपये में हुए जमीनी सौदे के रद्द होने की संभावना बढ़ गयी है। खबर यह है कि बीपीटीपी के डायरेक्टर सुधांशु त्रिपाठी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि कंपनी इसके सौदे की रकम देने में असमर्थ है और कंपनी ने 95 एकड़ जमीन वापस करने के लिए नोएडा अथॉरिटी के पास आवेदन भेजा है। अब नोएडा अथॉरिटी के निर्णय की प्रतीक्षा है। इस आवेदन का निबटारा नोएडा बोर्ड बैठक में किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीटीपीटी ने 2008 में इस जमीन की नीलामी जीती थी। नोएडा के सेक्टर 94 की इस जमीन के लिए डीएलएफ समेत रियल एस्टेट क्षेत्र के कई बड़ी कंपनियों ने बोली लगाई थी, लेकिन बीटीपीटी की बोली सबसे बड़ी (5006 करोड़ रु) की थी।  

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख