शेयर मंथन में खोजें

महँगाई दर में नरमी

दो हफ्तों तक बढ़त दर्ज करने के बाद महँगाई दर में फिर से गिरावट आयी है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 24 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में घट कर 5.07% रह गयी है। 17 जनवरी 2009 को खत्म हफ्ते में यह 5.64% रही थी। गौरतलब है कि अगस्त 2008 में 12.91% के उच्चतम स्तर पर जाने के बाद इसमें गिरावट  का सिलसिला शुरू हो गया था।

लगातार 10 हफ्तों तक इसमें नरमी का रुख रहा और 3 जनवरी 2009 को खत्म हुए हफ्ते में यह गिर कर पिछले 11 महीने के निचले स्तर 5.24% तक चली गयी थी, लेकिन उसके बाद ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से इससे पहले के दो हफ्तों में बढ़ोतरी का रुख दिखा था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख