शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्लू स्टील में कच्चे इस्पात का उत्पादन बढ़ा

जेएसडब्लू स्टील में कच्चे इस्पात का उत्पादन बढ़ा। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि जनवरी 2009 में कंपनी का कच्चे इस्पात उत्पादन 3.21 लाख टन रहा, जो कि दिसंबर 2008 के उत्पादन से 41% अधिक है। दिसंबर 2008 में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.28 लाख टन रहा था। हालांकि जनवरी 2008 में कंपनी के कच्चे इस्पात का उत्पादन  3.30 लाख टन था।

इस खबर का सकारात्मक असर नहीं दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट है। दिन के कारोबार में एक समय 195.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.04 बजे 0.98% की हल्की कमजोरी के साथ 197.25 रुपये पर है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख