शेयर मंथन में खोजें

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर में गिरावट जारी

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर भाव में गिरावट जारी है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में 57 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2.23 बजे 1.7% की कमजोरी के साथ 57.75 रुपये पर है। बुधवार को बीएसई में कंपनी का शेयर भाव करीब 3% की कमजोरी के साथ 58.75 पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि बुधवार को खबर यह थी कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम के अंतर्गत इसके खातों की जाँच शुरू कर दी है। जनवरी के पहले सप्ताह में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने बलरामपुर चीनी मिल्स के कलकत्ता स्थित क्षेत्रीय निदेशक को पत्र लिख कर खातों में की गयी गड़बड़ी के आरोपों के संदर्भ में कार्रवाई करने को कहा था। साथ ही इसने कंपनी से एक महीने के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट की भी माँग की थी। लेकिन कंपनी ने शिड्यूल छः के सेक्शन 211 के तहत जरूर घोषणात्मक बाध्यता को पूरा नहीं किया।

इस खबर के बाद बलरामपुर चीनी मिल्स ने समाचार माध्यमों में आयी उसके खातों में गड़बड़ी की जाँच से संबंधित खबर को निराधार, गलत और भ्रामक बताया था। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में कहा था कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम 1956 के सेक्शन 209 ए के तहत इसके खातों, रिकॉर्ड और अन्य प्रपत्रों की जाँच की है और इसकी जाँच रिपोर्ट में पिछले साल के आँकड़ों में छोटी गलतियों सहित कुछ गड़बड़ियाँ पायी गयी हैं और अब मामला खत्म हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख