शेयर मंथन में खोजें

एएस मूर्ति होंगे सत्यम के नये सीईओ

केंद्र सरकार द्वारा गठित निदेशक मंडल ने सत्यम कंप्यूटर के नये सीईओ के नाम की घोषणा कर दी है। ए.एस.मूर्ति को सत्यम का नया सीईओ बनाया गया है। मूर्ति की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। निदेशक मंडल ने होमी खुसरोखान और पार्थो दत्ता को बोर्ड के नये सलाहकार के रूप  में नियुक्त करने की भी घोषणा की है। एएस मूर्ति पिछले 15 वर्षो से सत्यम कंप्यूटर के साथ जुड़े हुए हैं। कंपनी के सीईओ बनने से पहले मूर्ति सीडीओ (चीफ डिलिवरी ऑफिसर) के पद पर थे। सत्यम के निदेशक मंडल की  बैठक बुधवार को हुई थी, लेकिन बैठक के बाद कोई बयान जारी नहीं किया गया। निदेशक मंडल की बैठक में आज यह महत्वपूर्ण फैसले लिये गये।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में गिरावट है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 45.35 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद  7.7% की कमजोरी के साथ 46.25 रुपये पर रहा।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख