शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस फिर 8,000 के ऊपर, एशिया में बढ़त

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में खरीदारी के प्रति उत्साह दिखा, फलस्वरूप डॉव जोंस में 106 अंकों की मजबूती दर्ज की गयी। इस तरह यह 8,000 के स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा। आज शुक्रवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त दिख रही है।  हालाँकि अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी रही, लेकिन खुदरा स्टोर चलाने वाली अमेरिकी कंपनियों की अनुमान से बेहतर जनवरी बिक्री के आँकड़े आने के बाद इनमें मजबूती आ गयी।

मैकी की जनवरी बिक्री में 4.5% की गिरावट आयी है, जबकि इस दौरान वालमार्ट की बिक्री में 2.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। अमेरिकी श्रम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया कि बेरोजगारी भत्ते के लाभ का दावा करने वालों की संख्या पिछले हफ्ते अपने 26 सालों के उच्चतम स्तर पर चली गयी। खस्ताहाल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए अमेरिकी प्रशासन की ओर से लाये जा रहे 920 अरब डॉलर की राहत योजना पर गुरुवार को भी सीनेट में विचार-विमर्श जारी रहा। इस बीच नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 0.85 डॉलर चढ़ कर 41.17 डॉलर प्रति बैरल पर रही।
आज शुक्रवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख दिख रहा है। निक्केई, हैंग सेंग, कॉस्पी और ताइवान वेटेड में 2-3.3% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट में 1-1.5% की मजबूती है। हालाँकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी हरे निशान में है, लेकिन इनकी बढ़त 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 25-30 अंक ऊपर 2805-10 के आसपास चल रहा है।   
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!