शेयर मंथन में खोजें

आज भी शेयर बाजारों में खास हलचल नहीं

आशीष कुकरेजा, वीपी (पीसीजी), यूनिकॉन फाइनेंशियल

आज भारतीय शेयर बाजारों में कोई खास गतिविधि होने की संभावना कम ही दिखती है। ऐसा लगता है कि हमारे बाजार एक सीमित दायरे में ही रहेंगे। साथ ही आज बाजारों में कारोबार की कम मात्रा रहने की भी संभावना है। इस समय बाजारों में कोई सकारात्मक झुकाव नहीं है और कारोबार की दिशा मोटे तौर पर नकारात्मक ही दिखती है। इस समय बाजार कोई भी नयी चाल पकड़ने को तैयार नहीं है।

निफ्टी के मौजूदा दायरे की निचली सीमा 2,680-90 के स्तर तक दिख रही है। ऊपर की ओर जब निफ्टी 2,980 को पार कर ले और फिर उसके ऊपर बरकरार रहे, तो बाजार फिर से सकारात्मक क्षेत्र में चले जायेंगे। तभी लोग बिकवाली सौदे काटेंगे (शॉर्ट कवरिंग करेंगे) और तब नये खरीदारी सौदे भी आयेंगे।
जहाँ तक सत्यम कंप्यूटर का सवाल है, इसके पुराने बड़े ग्राहकों ने इसका साथ नहीं छोड़ा है और साथ ही पिछले महीने भी इसने कुछ नये ग्राहक भी बनाये हैं। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी की बुनियादी मजबूती पर लोगों का विश्वास अभी बरकरार है। हालाँकि कंपनी का मौजूदा भाव इस मजबूती से मेल नहीं खाता। सत्यम निश्चित तौर पर अपने उचित मूल्यांकन से नीचे चल रहा है। इसमें किसी भी कमजोरी का इस्तेमाल खरीदारी के लिए किया जाना चाहिए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख