शेयर मंथन में खोजें

सत्यम के शेयर चढ़े

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में बढ़त का रुख है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 49.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 12.06 बजे 4.7% की मजबूती के साथ 48.40 रुपये पर है। गौरतलब है कि कल शाम को सत्यम कंप्यूटर के नये सीईओ के तौर पर ए एस मूर्ति का नाम घोषित कर दिया गया। मूर्ति की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। सरकार द्वारा गठित निदेशक मंडल ने होमी खुसरोखान और पार्थो दत्ता को विशेष सलाहकार के तौर पर नियुक्त करने की भी घोषणा की है। एएस मूर्ति पिछले 15 वर्षो से सत्यम कंप्यूटर के साथ जुड़े हुए हैं। 

दूसरी ओर टीसीएस की ओर से ऐसा स्पष्टीकरण आया है कि यह सत्यम को हासिल करने की दौड़ में शामिल नहीं है। गौरतलब है कि सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज को हासिल करने में लार्सन एंड टुब्रो, स्पाइस कम्युनिकेशंस, महिंद्रा समूह और हिंदूजा समूह आदि रुचि दिखा रहे हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख