शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दिन के कारोबार में 139 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.25 बजे 4.8% की बढ़त के साथ 137.85 रुपये पर है। टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविकांत ने स्पष्ट किया है कि केवल 25% वेंडरों के भुगतान में थोड़ी देरी हो सकती है, जबकि बाकी वेंडरों के भुगतान बिल-मार्केटिंग व्यवस्था के तहत हो चुके हैं।

साथ ही ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि कंपनी की बहुप्रतीक्षित छोटी कार नैनो मार्च के पहले हफ्ते में लांच कर दी जायेगी।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख