शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एफसीसीबी वापस खरीदे

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सूचित किया है कि 40 लाख डॉलर मूल्य के एफसीसीबी को वापस खरीद के बाद निरस्त कर दिया गया है। इनकी अवधि साल 2011 में पूरी हो रही थी। कंपनी ने कुछ दिनों पूर्व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया था कि इसने 40 जीरो कूपन फॉरेन करंसी कनवर्टिबल बांड (एफसीसीबी) यानी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड छूट (डिस्काउंट) पर वापस खरीदे हैं। 

एफसीसीबी में से प्रत्येक का मूल्य एक लाख अमेरिकी डॉलर है। इन एफसीसीबी के रजिस्ट्रार बैंक ऑफ न्यूयार्क मेलॉन को पहले ही इसके बारे में सूचना दे दी गयी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 1.21 बजे महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर भाव 3.06% की उछाल के साथ 274.90 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख