शेयर मंथन में खोजें

शेयर गिरवी नहीं : एडुकॉम्प सॉल्युशंस

एडुकॉम्प सॉल्युशंस के इक्विटी शेयर गिरवी नहीं रखे गये हैं।  कंपनी ने बीएसई को सूचित करते हुए कहा है कि प्रमोटरों ने किसी भी इक्विटी शेयर को गिरवी नहीं रखा है। गौरतलब है कि शेयर गिरवी रख होने से संबंधित खबर आने के बाद एडुकॉम्प सॉल्युशंस के शेयरों में भारी गिरावट आ गयी थी। बीएसई में 30 जनवरी 2009 के बाद चार कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयर भावों में 22% की कमजोरी दर्ज हुई है। 

पिछले महीने कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने एक बयान में कहा था कि कंपनी ने बहीखातों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। दिन के कारोबार में 1438.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 3.05 बजे 1.29% की बढ़त के साथ 1411.95 रुपये पर है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख