शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 21% की गिरावट

अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 21% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा कैलेंडर साल 2008 में 1402 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कैलेंडर साल 2007 में यह 1769 करोड़ रुपये था। कैलेंडर साल 2008 में कंपनी का सालाना कारोबार 6235 करोड़ रुपये का रहा, जबकि कैलेंडर साल 2007 में सालाना कारोबार 5631 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 50% के अंतिम लाभांश की घोषणा भी की है। कंपनी के इक्विटी शेयरों पर 1 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश दिया जाएगा। इस तरह अब कुल लाभांश 110% हो गया है। कंपनी ने पहले भी 60% अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की थी।  

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 72.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद 2% की मजबूती के साथ 71.50 रुपये पर बंद हुआ। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख