शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 2,850-2,900 पर बाधा

आर के गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

आज भारतीय शेयर बाजारों में दिन के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ होने की संभावना है। लेकिन निफ्टी के लिए 2,850-2,900 के स्तर पर काफी मजबूत बाधा है, जिसे तोड़ पाना बाजार के लिए मुश्किल लग रहा है। यदि निफ्टी इस बाधा को तोड़ने में कामयाब रहा, तो यह 3,000-3,050 तक जा सकता है। लेकिन इस बात की भी संभावना है कि ऊपर के स्तरों पर मुनाफावसूली आ जाये। मुझे आश्चर्य नहीं होगा, यदि दोपहर बाद के सत्र में हमारे बाजारों में चौतरफा बिकवाली आ जाये और बाजार गिरावट की ओर बढ़ जायें।

इस समय विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) खरीदारी अवश्य कर रहे हैं, लेकिन इनकी खरीदारी काफी चुनिंदा है। इनमें इस समय निवेश का रुझान नहीं दिख रहा, बल्कि ये लोग कारोबारी नजरिये से काम कर रहे हैं। अमेरिका में राहत योजना आने वाली है। घरेलू मोर्चे पर भी 16 फरवरी को अंतरिम बजट आने वाला है, जिसमें कर रियायतें दिये जाने की उम्मीद है। विभिन्न उद्योगों को राहत देने के लिए भी योजना आ सकती है। इन सभी बातों की वजह से इस हफ्ते हमारे शेयर बाजारों में कुल मिलाकर सकारात्मक रुख रहने की संभावना है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!