शेयर मंथन में खोजें

किंगफिशर एयरलाइन्स के शेयर में उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में किंगफिशर एयरलाइन्स के शेयर भाव में तेजी दिख रही है। आज के कारोबार में 37.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.45 बजे 10.1% की बढ़त के साथ 35.85 रुपये पर है। खबर है कि कंपनी रणनीतिक निवेश के सहारे 2,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाना चाहती है, ताकि इस पूँजी का उपयोग कर कंपनी की उधारी को कम किया जा सके।

कंपनी ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि कंपनी के कामकाज के लिए उधारी लेने के बदले फंडों की उगाही करना अधिक बेहतर कदम होगा। याद रहे कि किंगफिशर एयरलाइन्स को अक्टूबर-दिसंबर 2008 तिमाही में 625 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा उठाना पड़ा था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख