शेयर मंथन में खोजें

जीडीपी की विकास दर 7.1% रहने का अनुमानः सीएसओ

केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) ने कारोबारी साल 2008-09 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर 7.1% रहने का अनुमान व्यक्त किया है। कुछ दिनों पूर्व संगठन ने साल 2007-08 के दौरान जीडीपी की विकास दर के 9% रहने का अनुमान व्यक्त किया था। सीएसओ ने आज जारी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2008-09 में कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के पिछले साल के 10.1% के मुकाबले 6.5% की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में 4.1% की वृद्धि दर हासिल होने की उम्मीद जतायी गयी है, जबकि पिछले साल इस क्षेत्र ने 8.2% की दर से वृद्धि दर्ज की थी। 

कारोबारी साल 2008-09 में माइनिंग क्षेत्र के पिछले साल के 3.3% की तुलना में 4.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद है।   

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख