शेयर मंथन में खोजें

नागार्जुना कंस्ट्रक्शंस को 712 करोड़ रुपये के ठेके

नागार्जुना कंस्ट्रक्शंस (एनसीसी) को 712 करोड़ रुपये मूल्य के चार नये ठेके मिले हैं। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि इसे आंध्रप्रदेश के खम्मम स्थित सिंगरेनी कोलरीज की ओर से 360 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके अंतर्गत कंपनी को 72 महीने में ब्लास्ट होल ड्रिलिंग, नियंत्रित ब्लास्टिंग और अन्य संबंधित काम पूरे करने हैं। नागार्जुना कंस्ट्रक्शंस को नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसीएल), नयी दिल्ली की ओर से 161 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है, जिसे 12 महीनों में पूरा करना है।

इसके अंतर्गत इसे नयी दिल्ली में एनएमडीसी के लिए 304 टाइप सिक्स और 99 टाइप वन मकान बनाने हैं। इसके अलावा इसे बैंगलोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (बीएमआरसी) की ओर से 150 करोड़ रुपये और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए), मुंबई की ओर से 41 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। बीएसई में दोपहर 1.01 बजे कंपनी का शेयर भाव 5.8% की बढ़त के साथ 49.15 रुपये पर था। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख