शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील का शेयर चढ़ा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के शेयर भाव में मजबूती दिख रही है। आज के कारोबार में 196.35 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 2 बजे 5.4% की उछाल के साथ 196.20 रुपये पर है। जनवरी महीने में टाटा स्टील की बिक्री पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 26% बढ़ी है।

जनवरी 2008 के मुकाबले जनवरी 2009 में कंपनी के हॉट मेटल के उत्पादन में 32%, कच्चे इस्पात के उत्पादन में 25% और बिक्रीयोग्य इस्पात (सेलेबल स्टील) के उत्पादन में 35% की वृद्धि हुई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!