शेयर मंथन में खोजें

उड़ीसा स्पंज ने छुआ अपर सर्किट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में उड़ीसा स्पंज आयरन एंड स्टील लिमिटेड के शेयर ने अपर सर्किट छू लिया है। बीएसई में आज उड़ीसा स्पंज के शेयर का भाव करीब 5% चढ़ कर 165.10 रुपये पर पहुँच गया। धातु क्षेत्र की तीन कंपनियों ने उड़ीसा स्पंज के शेयर हासिल करने के लिए इसके शेयरधारकों के सामने 300 रुपये प्रति शेयर का ओपन ऑफर रखा है।

उड़ीसा स्पंज ने बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि भूषण पावर एंड स्टील, टाइटेनिक स्टील इंडस्ट्रीज और ओलंपियन स्टील इंडस्ट्रीज की ओर से रखे गये इस ओपन ऑफर की शुरुआत 3 अप्रैल 2009 को हो रही है। यह ऑफर 23 अप्रैल 2009 को समाप्त होगा। इस ऑफर के जरिये ये कंपनियाँ उड़ीसा स्पंज के 52 लाख शेयर खरीदना चाहती हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख