शेयर मंथन में खोजें

एशियाई शेयर बाजार रहे मिले-जुले

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में करीब 2% की बढ़त दर्ज की गयी। हांगकांग का हैंग सेंग और ताइवान का ताइवान वेटेड भी हरे निशान में बंद हुए, हालाँकि इनकी बढ़त 1% से कम रही। दूसरी ओर सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.92% और जापान के निक्केई सूचकांक में 1.33% की कमजोरी आयी।

सोमवार के कारोबार में इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में भी नरमी आयी, हालाँकि इसकी गिरावट 1% से कम रही।  उधर यूरोपीय बाजारों में हफ्ते के पहले दिन के कारोबार की शुरुआत भी मिली-जुली हुई है। भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे एफटीएसई 100 में 0.8% की बढ़त है। इस समय कैक 40 में 0.31%  और डैक्स में 0.28% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!