शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील के 13.53% शेयर गिरवी

धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के 9 करोड़ 89 लाख यानी 13.53% शेयर गिरवी रखे गये हैं। टाटा स्टील ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते हुए बताया है कि  कंपनी में टाटा संस की हिस्सेदारी 45.08% की है। इनमें से 13.19% यानी 9 करोड़ 64 लाख शेयर गिरवी  रखे गये हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ने भी अपने 25 लाख शेयर गिरवी रखे हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.34% है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में टाटा स्टील के शेयर भाव में मजबूती दर्ज की गयी। आज के कारोबार में 200.65 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव 7.2% की उछाल के साथ 199.55 रुपये पर बंद हुआ। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख