शेयर मंथन में खोजें

2950-3000 के ऊपर जाने की उम्मीद नहीं

अंबरीश बालिगा, वीपी, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

आज सुबह भारतीय बाजारों की शुरुआत सपाट से सकारात्मक रह सकती है। एशियाई बाजारों के संकेत मिले-जुले हैं, जिसका शुरुआती कारोबार पर असर होगा। हो सकता है कि इसके बाद थोड़ी तेजी भी दिखे, लेकिन मध्यम अवधि की ऊपरी सीमा के पास जाते ही बिकवाली उभरेगी। बाजार में ज्यादा लोगों को उम्मीद नहीं है कि निफ्टी 2,950-3,000 के ऊपर जा सकता है। इसलिए लोग ऊँचे स्तरों का इंतजार नहीं करेंगे, पहले ही बिकवाली आ जायेगी।
फिलहाल बाजार को अमेरिका की राहत योजना का इंतजार है, जिसके आज रात सामने आने की उम्मीद है। उससे पहले बाजार में शायद ज्यादा हलचल नहीं हो। चुनाव सामने होने के चलते बाजारों में अनिश्चितता रहेगी, इसलिए हम छोटी अवधि में किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं।

बाजार के सामने कई सकारात्मक बातें हैं, जैसे कल विकास दर (जीडीपी में बढ़त) के अनुमानों के आँकड़े अच्छे थे और इससे पहले सीमेंट बिक्री के आँकड़े भी अच्छे रहे हैं। कल की तेजी में विकास दर के ताजा अनुमानों का बड़ा योगदान रहा। लेकिन इन आँकड़ों से बाजार को ज्यादा चाल नहीं मिल पायेगी, क्योंकि कई संस्थाओं ने 5-6% के अनुमान दे रखे हैं। इसलिए लोगों के मन में संदेह रहेगा कि वास्तव में 7.1% की बढ़त आयेगी या नहीं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख