शेयर मंथन में खोजें

बीईएमएल के शेयरों में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। आज के कारोबार में 405 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.37 बजे करीब 7.34% की उछाल के साथ 398.35 रुपये पर है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि इसे बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से 150 मेट्रो कोच बनाने का ठेका हासिल हुआ है। 

यह ठेका 1672.50 करोड़ रुपये का है। कंपनी मेट्रो कोचों का निर्माण कर बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को अक्टूबर 2010 तक दे देगी।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख