शेयर मंथन में खोजें

रियल्टी क्षेत्र के शेयर उछले

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में बढ़त का रुख है। आज सुबह 11.42 बजे बीएसई रियल्टी सूचकांक में 5.11% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल डीएलएफ के शेयर भाव में है, जो 6.4% की बढ़त के साथ 148.85 पर है। इंडियाबुल्स रियल में 6% और यूनिटेक में 5.1% की मजबूती है। अनंतराज इंडस्ट्रीज में 4.8% और एचडीआईएल में 4% और आकृति सिटी में 3.9% की बढ़त है। 

इसके अलावा पेनिनसुला लैंड, अंसल इन्फ्रा, पार्श्वनाथ डेवलपर्स, शोभा डेवलपर्स और ओमेक्स में 1.7-3.7% की मजबूती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!