शेयर मंथन में खोजें

मुंद्रा पोर्ट ने की लाभांश की घोषणा

मुंद्रा पोर्ट एंड एसईजेड ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम लाभांश घोषित किया है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की 10 फरवरी 2009 को हुई बैठक में कारोबारी साल 2008-09 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश देने का फैसला लिया गया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में कमजोरी का रुख है। आज के कारोबार में 382.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.22 बजे करीब 0.36% की कमजोरी के साथ 384.25 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख