शेयर मंथन में खोजें

मेतास इन्फ्रा ने तोड़ा निचला सर्किट छूने का सिलसिला

मेतास इन्फ्रा के शेयरों का निचला सर्किट छूने का सिलसिला टूट गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लगातार तेईस कारोबारी सत्रों में निचला सर्किट छूने के बाद आज इसने ऊपरी सर्किट छू लिया है।  बीएसई में आज बुधवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% चढ़ कर 54.35 रुपये तक चला गया। खबर है कि वित्तीय सेवाओं से जुड़ी संस्था आईएलएंडएफएस के हाथ में मेतास इन्फ्रा का नियंत्रण जा सकता है।

मेतास इन्फ्रा के शेयरों के निचला सर्किट छूने का सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था और 10 फरवरी 2009 तक यह क्रम बिना टूटे लगातार जारी रहा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख