शेयर मंथन में खोजें

एशियाई शेयर बाजारों में रही कमजोरी

आज बुधवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजार कमजोरी दर्ज करने के बाद बंद हुए हैं। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.46% की गिरावट रही, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 0.72% की कमजोरी आयी। जकार्ता कंपोजिट, निक्केई और शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी लाल निशान के साथ बंद हुए, हालाँकि इनकी गिरावट 1% से कम रही।

स्ट्रेट्स टाइम्स और ताइवान वेटेड सूचकांकों में 1.1% की बढ़त दर्ज की गयी। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में बुधवार के शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख दिख रहा है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!