शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इन्फ्रा ने किया शेयरों की वापस खरीद का फैसला

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रा ने  इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) की नयी योजना की घोषणा की है। कंपनी ने बाय-बैक के लिए 700 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं और बाय-बैक किये जाने वाले शेयरों के लिए 700 रुपये की अधिकतम कीमत तय की है। 

कंपनी द्वारा बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी खुले बाजार से शेयरों की खरीद करेगी और यह योजना अप्रैल के मध्य तक जारी रहेगी। रिलायंस इन्फ्रा ने हाल ही में शेयरों की वापस खरीद का पहला चरण पूरा किया है, जिसके तहत 796 करोड़ रुपये की लागत से 87.6 करोड़ शेयर खरीदे गये हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एक समय 579.50 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.56 बजे 4.2% की बढ़त के साथ 573.10 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख