शेयर मंथन में खोजें

ट्रेन से सफर करना हुआ सस्ता

संसद में आज वर्ष 2009-10 का अंतरिम रेल बजट  पेश किया गया। अंतरिम रेल बजट में सभी ट्रेनों के किरायें में 50 रुपये से ऊपर 2% की कमी करने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा लोकल,एक्सप्रेस और साधारण यात्री किरायें में प्रति यात्री एक रुपये की कमी की गयी और एसी प्रथम श्रेणी, एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी और चेयरकार के किराये में कमी की गयी है। यात्रियों के लिए 43 नई ट्रेनों को चलाने की भी घोषणा की गयी है। केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि रेलवे ने 11वीं पंचवर्षीय योजना में दसवीं पंचवर्षीय योजना की तुलना में तीन गुना अधिक निवेश किया है। पिछले पांच साल में रेलवे ने 90 हजार करोड़ से ज्यादा नकद जमा किया और मालभाड़े में औसतन 3 से 8% की बढ़ोतरी हुई।

रेल मंत्री ने कई नई ट्रेनों की घोषणायें करते हुए कहा कि रेलवे का सफर पहले की तुलना में अब सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमारा यह प्रयास रहा है कि आम आदमी पर बोझ ना पड़े।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख