शेयर मंथन में खोजें

विश्व के प्रमुख शेयर बाजारों से कमजोर संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के राहत पैकेज को आखिरकार अमेरिकी संसद की मंजूरी मिलने के बावजूद पिछले हफ्ता अमेरिकी बाजारों के लिए कमजोर ही रहा। आज सुबह एशियाई बाजारों ने नये हफ्ते की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ ही की है।

अमेरिकी संसद ने 787 अरब डॉलर की नयी राहत योजना पर अपनी मुहर लगा दी है, लेकिन इससे जुड़ी उम्मीदों या आखिरकार इसकी पक्की खबर ने बीते हफ्ते अमेरिकी बाजारों को कोई राहत नहीं दी। अमेरिकी बाजारों के प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में पिछले हफ्ते 5.2% की गिरावट आयी। एसएंडपी 500 सूचकांक को हफ्ते के दौरान 4.8% की चोट सहनी पड़ी। कुल मिला कर निवेशक अब भी अर्थव्यवस्था में छायी अनिश्चितता को लेकर चिंतित हैं और इस बारे में नये संकेतों का इंतजार करते रहेंगे। सोमवार को अमेरिकी बाजार प्रेसिडेंट्स डे के अवसर पर बंद रहेंगे। शुक्रवार को नाइमेक्स में कच्चे तेल की कीमत 3.53 डॉलर उछल कर 37.51 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।
आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी दिख रही है। हैंग सेंग, करीब 1.5-2% नीचे है, जबकि निक्केई, कॉस्पी, ताइवान वेटेड और स्ट्रेट्स टाइम्स में 1% से कम गिरावट है। शंघाई कंपोजिट में 1% से कुछ ज्यादा और जकार्ता कंपोजिट में हल्की मजबूती चल रही है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा एनएसई में निफ्टी के पिछले बंद स्तर से लगभग 100 अंक की गिरावट दिखाने के बाद फिलहाल करीब 30 अंक नीचे 2920 के आसपास है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख