शेयर मंथन में खोजें

पंजीकृत हुई इंडिया इन्फोलाइन हाउसिंग

भारत में वित्तीय सेवाएँ प्रदान करने वाली कंपनी इंडिया इन्फोलाइन की सब्सिडियरी इंडिया इन्फोलाइन हाउसिंग फाइनेंस को नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) की ओर से हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के तौर पर पंजीकरण मिल गया है। इस पंजीकरण के बाद कंपनी घरों के लिए भी कर्ज दे सकेगी, जिससे इसे अपने कंज्यूमर फाइनेंस पोर्टफोलिओ को बढ़ाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले इंडिया इन्फोलाइन मार्टगेज, व्यक्तिगत कर्ज, व्यावसायिक कर्ज और प्रतिभूतियों के बदले कर्ज देती थी।

 31 दिसंबर 2008 को इसका कंज्यूमर फाइनेंस पोर्टफोलिओ 8.4 अरब रुपये का था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में इंडिया इन्फोलाइन का शेयर भाव 47.90 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 1.52 बजे 1.6% की गिरावट के साथ 49 रुपये पर था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख