शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन गिरे भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 263 अंकों की कमजोरी के साथ 9,035 पर रहा। निफ्टी 78 अंकों की गिरावट के साथ 2,770 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेत और अंतरिम बजट से मिली निराशा के चलते आज सुबह भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुले। दिनभर शेयर बाजार में गिरावट बनी रही। एक समय बीएसई सेंसेक्स का सूचकांक 9000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया था। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 2.91% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई मिडकैप सूचकांक में 2.31% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.35% की गिरावट आयी। रियल्टी सूचकांक में 4.8%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 4.8%, बैंकिंग सूचकांक में 4.4%, धातु सूचकांक में 3.98% और आईटी सूचकांक में 3.2% की कमजोरी आयी। तेल-गैस, टीईसीके, पावर, पीएसयू, कैपिटल गुड्स, ऑटो, हेल्थकेयर और एफएमसीजी सूचकांक के शेयरों में भी आज गिरावट रही।

यदि सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो  टाटा स्टील में 6.7%, आईसीआईसीआई बैंक में  5.7%, डीएलएफ में 5.2%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 5%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 4.7%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में  4.5%, एचडीएफसी में 4.4%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.9%, टाटा पावर में 3.9%, एचडीएफसी बैंक में 3.8%, इन्फोसिस में 3.6%, मारुति सुजुकी में 3.6%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 3.4%  और एसबीआई में 3% की गिरावट आयी। टीसीएस, एसीसी, विप्रो, रिलायंस इन्फ्रा और जय प्रकाश एसोसिएट्स में 2% से अधिक की कमजोरी रही। आज आईटीसी में 0.08% की मामूली बढ़त रही।

रियल्टी  सूचकांक में 4.8% की गिरावट रही। इस क्षेत्र में ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में 8.8%, पेनिनसुला लैंड में 7.8%, अंसल इन्फ्रा में 6.7%, यूनिटेक में 6%, एचडीआईएल में 5.7% और डीएलएफ में 5% की कमजोरी रही।

बैंकिंग सूचकांक में 4.4% की कमजोरी आयी। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट बैंक ऑफ इंडिया में रही, जो कि 17.60 रुपये या 7.4% की कमजोरी के साथ 220.45 रुपये पर रहा।  ओरिएंटल बैंक में 6.7%, आईसीआईसीआई बैंक में 5.7%, पंजाब नेशनल बैंक में 5.4% और बैंक ऑफ बड़ौदा में 4.9% की गिरावट रही।

धातु  सूचकांक में 3.98% की कमजोरी आयी। इस क्षेत्र में टाटा स्टील में 6.7%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 4.7%, वेलस्पन गुजरात में 4.4%, सेल में 4.3% और सेसा गोवा में 4% की गिरावट रही।

आईटी सूचकांक में 3.2% की कमजोरी रही। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट फाइनेंशियल टेक्नॉलॉजीज में रही, जो कि 26.50 रुपये या 5% की कमजोरी के साथ 484.00 रुपये पर रहा।  रोल्टा इंडिया में 5%, ऐपटेक में 3.8%, मोजर बेयर में 3.8% और इन्फोसिस में 3.6% की गिरावट रही।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख