शेयर मंथन में खोजें

फिलहाल दूर रहें कमोडिटी शेयरों से

अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल

महँगाई दर के बेहतर आंकड़ों और मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से आज का बाजार थोड़ा ऊपर खुलेगा। सिंगापुर में निफ्टी वायदा बुधवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 65 अंक ऊपर है। यह भी बेहतर संकेत है।

लेकिन महँगाई दर के आँकड़े दिखाते हैं कि कमोडिटी के दाम नीचे आये हैं, इसकी वजह से कमोडिटी से जुड़ी कंपनियों के शेयर दबाव में रहेंगे। निवेशकों के लिए बेहतर यही रहेगा कि वे फिलहाल इनसे दूर रहें। पिछले कुछ दिनों में बाजार में एक हल्की गिरावट (करेक्शन) आ चुकी है, इसलिए इन स्तरों पर खरीदारी आने की संभावना है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से काफी बिकवाली हो चुकी है और पिछले कुछ दिनों से इनकी बिकवाली में हम कमी देख रहे हैं। आने वाले समय में हम इसमें और भी कमी देख सकते हैं। हम 15 नवंबर के बाद उनकी ओर से अधिक बिकवाली की संभावना नहीं देख रहे, बल्कि कुछ स्तरों पर उनकी ओर से खरीदारी भी आ सकती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख